मेरठ : (मानवीय सोच) अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के बाद अब मेरठ में ठाकुर समाज की बड़ी बैठक आयोजित की गई। स्पोर्ट्स क्लब साकेत में आज ठाकुर समाज की ओर से बड़ी सभा का आयोजन किया गया है जिसमें ठाकुर समाज ने अपनी ताकत दिखाई।
साकेत स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सहारनपुर मेरठ मंडल स्तरीय क्षत्रिय चेतना चिंतन बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि हम आतंकवाद के विरोध में है। अलीगढ़ से लेकर कश्मीर तक हमास के समर्थन में प्रदर्शन हो रहा है। समर्थन करने वाले भी आतंकवादी ही है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जैसे संस्था में ताले डाल देना चाहिए, जहां आतंकवाद पढ़ा जाता है।
उन्होंने कहा कि देशभर में हर सप्ताह लगने वाली सप्ताहिक पैंठ में कुछ लोग पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए कि क्या इस पैसे से हमास जैसा संगठन तो नहीं तैयार किया जा रहा। उन्होंने कहा कि हम इस्राइल के साथ हैं। इस्राइल के समर्थन का विरोध करने वाले मौलाना तौकीर रजा जैसे लोगों को जेल में डाल देना चाहिए।
