भाजपा नेता के बयान पर भड़का कतर

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  भाजपा नेता के पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कतर के विदेश मंत्रालय ने भी भारत के राजदूत को बुलाकर एक निंदा प्रस्ताव सौंप दिया है। कतर की तरफ से कहा गया है कि इस बयान के लिए भारत को माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने विवादित बयान दिया था। पार्टी ने उनकी प्राथमिक सदस्यता खत्म कर दी है।

कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा, धर्म के आधार पर घृणा को बढ़ाने वाला और मुस्लिमों का अपमान करने वाला जो बयान दिया गया है वह बेहद आपत्ति जनक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *