ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भाजपा ने बोला हमला : हामिद अंसारी ने पाकिस्तानी पत्रकार को क्यों 5 बार बुलाया, जवाब दे कांग्रेस

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  यूपीए के शासनकाल में तत्कालीन उपराष्ट्रपति ‘हामिद अंसारी के निमंत्रण’ पर भारत आए पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा के सनसनीखेज दावे के बाद भारत में इस पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में भाजपा ने कांग्रेस पर कड़ा हमला बोलते हुए कई सवाल पूछे हैं। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा ना सिर्फ कांग्रेस यह स्पष्ट करे कि आतंकवाद पर उसकी क्या नीति थी बल्कि यह भी बताए कि क्यों पूर्व उप राष्ट्रपति ने पाकिस्तानी पत्रकार को पांच बार आमंत्रित किया था।

दरअसल, पाकिस्तान के सीनियर पत्रकार नुसरत मिर्जा ने अपने एक यूट्यूब इंटरव्यू में हाल ही में दावा किया है कि वह 2005 से 2011 के बीच कई बार भारत आए और सूचनाएं इकट्ठी कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई तक पहुंचाई हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि तत्कालीन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा उन्हें करीब पांच बार भारत आमंत्रित किया गया था। उन्हें आमतौर पर अनुमति से अधिक शहरों की यात्रा करने की अनुमति दी गई थी।

‘कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए’
इस बयान के बाद अब भाजपा ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए कि आतंकवाद का मुकाबला करने की उसकी नीति क्या थी। क्यों पाकिस्तानी पत्रकार को पांच बार आमंत्रित किया गया था। मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उपराष्ट्रपति का पद संवैधानिक है और ऐसे कई मुद्दे हैं जिन्हें वह साझा नहीं कर सकते क्योंकि वे देश की सुरक्षा से जुड़े हैं।

भारत को कमजोर करने का प्रयास किया गया
भाटिया ने कहा कि ऐसा एक बार नहीं, बल्कि पांच बार हुआ है। इस जानकारी का इस्तेमाल आईएसआई ने भारत को कमजोर करने के लिए भारत के खिलाफ किया गया। भारत आतंकवाद के खिलाफ अभियान का नेतृत्व कर रहा है और कांग्रेस सरकार ने एक ऐसे व्यक्ति को आमंत्रित किया जिसे हमारे देश और उसके लोगों के खिलाफ इस्तेमाल की गई जानकारी दी गई थी।

हामिद अंसारी को इतना सम्मान दिया गया, और..
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए कि आतंकवाद से निपटने के लिए उसकी नीति क्या थी। क्या यह आतंकवाद को समाप्त करने की उनकी नीति थी। हामिद अंसारी को इतना सम्मान दिया गया, बदले में उन्होंने क्या दिया। भाटिया ने यह भी कहा कि एक देश जो आतंकवाद का समर्थन करने के लिए जाना जाता है, उस देश के एक व्यक्ति को आतंकवाद के खिलाफ बोलने के लिए आमंत्रित किया जाता है। यह आतंकवाद से लड़ने की कैसी नीति है।

अंसारी को भी जवाब देना चाहिए’
भाटिया ने कहा कि कांग्रेस को जवाब देना चाहिए, क्या यह सच है कि आपने उन्हें आमंत्रित किया और नियमों का उल्लंघन किया। कोई भी सरकार या संस्थान देश के हितों के खिलाफ काम नहीं कर सकता। उन्होंने आगे कहा कि अंसारी को भी जवाब देना चाहिए, अगर आपने इस व्यक्ति को आमंत्रित किया है और आधिकारिक या अनौपचारिक रूप से कई गोपनीय और संवेदनशील मामलों को साझा किया है तो इसे वर्तमान सरकार के साथ साझा करें।

Scroll to Top