ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा ने दाखिल किया नामांकन

लखनऊ: (मानवीय सोच) एक सीट के लिए हो रहे राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी व पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।

उपचुनाव में डॉ दिनेश शर्मा का निर्विरोध निर्वाचन तय है। डॉ. दिनेश शर्मा मौजूदा समय में विधान परिषद के सदस्य हैं और उनका कार्यकाल 30 जनवरी, 2027 तक है। राज्यसभा की यह सीट बीते जून में भाजपा सांसद हरद्वार दुबे के निधन से खाली हुई थी।

नामांकन से पूर्व सीएम योगी ने भाजपा मुख्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज शिक्षक दिवस है और इस अवसर पर एक शिक्षक के रूप में दिनेश शर्मा जी राज्यसभा के उपचुनाव के लिए अपना नामांकन करने जा रहे हैं। शिक्षक दिवस पर आप सबको बधाई देते हुए ह्दय से उनका अभिनंदन करता हूं। दिनेश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर अपनी शानदार पारी को आगे बढ़ाया है।

Scroll to Top