उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश में भी बयानबाजी शुरू हो गई है. बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इस मामले में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर हमला बोला है. बीजेपी सांसद ने कहा है कि वे डरे हुए हैं, क्योंकि वे फंस गए हैं. रविवार को वह गोंडा पहुंचे और सांसद ने कहा कि ईडी ने एक घोटाला निकाला है. वे (विपक्षी) आसानी से कहते हैं कि ये चुनाव का समय है इसलिए ईडी छापेमारी कर रही है
क्या चुनाव के दौरान सीबीआई, पुलिस आदि को काम करना बंद कर देना चाहिए? गोंडा पहुंचे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्षी दलों की ओर सवाल के साथ ही निशाना साधा है और कहा, “तो क्या चुनाव के दौरान ईडी, सीबीआई, न्यायपालिका, पुलिस को काम करना बंद कर देना चाहिए.” बीजेपी सांसद ने कहा, “वे (विपक्षी दल) डरे हुए हैं क्योंकि वे फंस गए हैं.” सिंह ने ये भी कहा, “उन्हीं के आदमी ने बयान दिया है कि मैंने पैसा मुख्यमंत्री तक पहुंचाया था.”
