# भारतीय बन गए बॉलीवुड सेलिब्रेटी अक्षय कुमार

(मानवीय सोच) : अतीत में भारतीय पासपोर्ट के बजाय कनाडाई पासपोर्ट रखने के लिए बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार की खूब आलोचना की गई है. लेकिन अब स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई है. देश भर में जहां स्वतंत्रता दिवस की धूम है वहीं अक्षय कुमरा के घर में भी आज के दिन खुशी का माहौल है. अक्षय कुमार ने एक बार खुद ही कनाडाई पासपोर्ट प्राप्त करने की कहानी बताई थी.

अक्षय ने कहा था, “मैंने सोचा कि ‘भाई, मेरी फिल्में नहीं चल रही हैं और काम तो करना ही पड़ेगा.’ मैं कनाडा काम के सिलसिले में गया था. मेरा दोस्त कनाडा में था और उसने कहा, ‘यहां आओ’. मैंने आवेदन किया और मुझे वीजा मिल गया. मेरी केवल दो फिल्में रिलीज के लिए बची थीं और यह सिर्फ किस्मत है कि वे दोनों सुपरहिट हो गईं.

मेरे दोस्त ने कहा, ‘वापस जाओ, फिर से काम करना शुरू करो’. मुझे कुछ और फिल्में मिलीं और मुझे और काम मिलता गया.’ मैं भूल गया कि मेरे पास पासपोर्ट है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह पासपोर्ट बदलवाना चाहिए, लेकिन अब हां, मैंने अपना पासपोर्ट बदलवाने के लिए आवेदन किया है.”