ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारतीय बल्लेबाजों ने कूटे एक ओवर में सबसे ज्यादा रन

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) भारतीय बल्लेबाजों की मुरीद पूरी दुनिया है. इन बल्लेबाजों ने अपनी कला से सभी का दिल जीता है. भारतीय बल्लेबाज पूरी दुनिया में अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.  वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत ही लाजबाव रहा है. भारत ने दो बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया है. वीरेंद्र सहवाग  युवराज सिंह, रोहित शर्मा  और महेंद्र सिंह धोनी जैसे कई धाकड़ बल्लेबाज भारत ने पूरी दुनिया को दिए. आज हम बात करेंगे. उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने वनडे क्रिकेट के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एक गेंदबाज शामिल है. खास बात ये है कि ये गेंदबाज अपनी कातिलाना बॉलिंग के लिए जाना जाता है.

1. श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर  ने पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया में अपना एक अलग ही मुकाम बना लिया है. वह बहुत ही क्लासिक बल्लेबाज है. उनकी बल्लेबाजी देखकर बड़े से बड़े गेंदबाज खौफ खाते हैं. अय्यर भारत  की तरफ से वनडे के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. ये करिश्मा उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में विशाखापट्टनम में किया था. अय्यर ने रोस्टन चेस के एक ओवर में 31 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 4 छक्के और एक चौका लगाया था. श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में 32 गेंद पर 53 रन बनाए थे.

2. सचिन तेंदुलकर 

सचिन तेंदुलकर ने दुनिया का हर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 49 रन बनाए हैं. उनके फैंस उन्हें प्यार से मास्टर बलास्टर बुलाते हैं. एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं. सचिन तेंदुलकर ने 1999 में न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ हैदराबाद में क्रिस ड्रम के एक ही ओवर में ताबड़तोड़ चौके-छक्के लगाकर 28 रन कूटे थे. इस मैच में सचिन ने 150 गेंदों पर 186 रनों की पारी खेली थी. सचिन हमेशा से ही बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं.

3. जहीर खान 

इस लिस्ट में आप जहीर खान इकलौत गेंदबाज हैं. वनडे क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वो तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने जोधपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ ये कारनामा किया था. जहीर खान ने हेनरी ओलांगा  के एक ओवर में 4 छक्के लगाते हुए कुल रन 27 बटोरे थे. जहीर खान दुनिया के महानतम गेंदबाजों में शुमार हैं, उनकी गेंदों को खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं था.

4. वीरेंद्र सहवाग 

वीरेंद्र सहवाग  ने दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार हैं. उन्होंने दुनिया के हर मैदान पर  रन बनाए हैं. वह बहुत ही आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. वीरेंद्र सहवाग एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने श्रीलंका  के खिलाफ एक ओवर में 26 रन कूटे थे, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था. ये करिश्मा उन्होंने 2005 में कोलंबो के मैदान पर किया था.

Scroll to Top