ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारतीय बैडमिंटन टीम के पहली बार थॉमस कप जीत से गदगद हुए : पीएम मोदी

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) भारतीय बैडमिंटन टीम ने मौजूदा चैंपियन इंडोनेशिया को लगातार तीसरे मैच में हराकर पहली बार थॉमस कप खिताब जीत लिया। भारत ने पहले तीनों मैच जीतते हुए 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को एकतरफा अंदाज में 3-0 से रौंद दिया। भारत के लिए लक्ष्य सेन ने मेंस सिंगल वर्ग में, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने मेंस डबल वर्ग में और किदांबी श्रीकांत ने मेंस सिंगल वर्ग में अपने-अपने मैच जीते। भारत की इस ऐतिहासिक​ जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए कहा है कि यह जीत युवा खिलाड़ियों प्रेरित करेगी।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘भारतीय बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया! भारत के थॉमस कप जीतने से पूरा देश खुश है! हमारी सफल टीम को बधाई और भविष्य के टूर्नामेंट के लिए उन्हें शुभकामनाएं। यह जीत कई उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।’

पहले मुकाबले में मेंस सिंगल वर्ग में विश्व के नंबर नौ शटलर लक्ष्य सेन  और विश्व के नंबर चार खिलाड़ी एंथनी सिनिसुका गिनटिंग को मात दी जबकि दूसरे मैच में मेंस डबल वर्ग में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के केविन संजाया और मोहम्मद अहसान  की जोड़ी को पराजित किया। वहीं, तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत ने जोनाथन क्रिस्टि को पीटकर भारत को पहली बार थॉमस कप का चैंपियन बना दिया।

 

Scroll to Top