ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारत को उकसाने से बाज नहीं आ रहा ड्रैगन

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) तमाम चेतावनी के बाद भी चीन भारत को उकसाने से बाज नहीं आ रहा है। कोर कमांडर स्तर की बातचीत होने के बाद भी चीनी लड़ाकू विमान पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के करीब से उड़ान भर रहे हैं। पिछले तीन-चार हफ्तों में ऐसा कई बार हो चुका है। चीनी विमानों की इस हरकत को सीमा पर भारतीय रक्षा प्रणाली की जासूसी के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं भारतीय वायुसेना हालात पर कड़ी निगाह रखे हुए है।

भारत ने उठाए ठोस कदम
समाचार एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि चीनी लड़ाकू विमान, जिसमें जे-11 भी शामिल है, लगातार भारतीय सेना के करीब से उड़ान भर रहे हैं। यह भी देखने में आया है कि चीनी विमान कई बार 10 किमी की उस निर्धारित सीमारेखा को भी क्रॉस किया है, जिसे कांफिडेंस बिल्डिंग मेजर कहा जाता है। वहीं चीन की इस हरकत को देखते हुए भारतीय सेना ने भी ठोस कदम उठाए हैं। भारत ने मिग-29 और मिराज 2000 जैसे विमानों को सीमा के करीब तैनात कर दिया है। ताकि चीन की तरफ से कोई भी गलत हरकत होने पर उसे कड़ा जवाब दिया जा सके।

भारत के इस कदम से परेशान है चीन
अनुमान लगाया जा रहा है कि चीनी विमानों  की इस हरकत के पीछे उसका डर है। असल में इंडियन एयरफोर्स ने लद्दाख सेक्टर में अपने बेस को अपग्रेड किया है। इसके जरिए यहां से चीन की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है। भारतीय वायुसेना बेहद सधे हुए अंदाज में चीन का जवाब दे रही है। वहीं वह चीनी लड़ाकू विमानों के उड़ान के पैटर्न को भी करीब से वॉच कर रही है। इस बात की कड़ी निगरानी की जा रही है कि चीन के विमान किस ऊंचाई पर कितनी देर तक उड़ान भरते हैं।

24-25 जून से लगातार उड़ान
चीनी विमानों द्वारा उकसाने की हरकतें 24-25 जून से शुरू हुई हैं। तब एक चीनी विमान ने पूर्वी लद्दाख में भारतीय सीमा के बेहद करीब से उड़ान भरी थी। इसके बाद से कई बार एलएसी के करीब चुमार सेक्टर में इसी तरह सीमारेखा का उल्लंघन किया गया और तब से यह लगातार चल रहा है। वहीं भारतीय वायुसेना ने भी इस क्षेत्र में उड़ानें तेज कर दी हैं। बता दें कि चीन द्वारा अप्रैल-मई 2020 में एलएसी पर यथास्थिति में बदलाव लाने की कोशिश के बाद से भारत सतर्क हो गया है। इसके बाद से ही भारत लद्दाख क्षेत्र में तेजी से अपना मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने में लगा हुआ है।

Scroll to Top