ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारत में लॉन्च होगी डिजिटल करेंसी, नाम होगा डिजिटल रुपया

नई दिल्ली (मानवीय सोच): भारत में क्रिप्टोकरेंसी के भविष्य को लेकर छिड़ी बहस के बीच निर्मला सीतारमण ने बताया है कि नए वित्त वर्ष में डिजिटल करेंसी की लॉन्चिंग होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि आरबीआई की ओर से 2022-23 से ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करके ‘डिजिटल रुपया’ पेश करने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि डिजिटल करेंसी की लॉन्चिंग से डिजिटल इकोनॉमी को बूस्ट मिलेगा।

आपको बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी के भविष्य पर देश में अलग-अलग तरह की बहस छिड़ी हुई है। सरकार की ओर से क्रिप्टो पर सख्ती के भी संकेत दिए जा चुके हैं। वहीं, रिजर्व बैंक ने भी क्रिप्टो की चिंताओं के बारे में सरकार को बताया है।

बीते साल जुलाई में केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर ने डिजिटल करेंसी लॉन्च करने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि डिजिटल करेंसी लाने की तिथि बताना मुश्किल है। हम संभवत: 2021 के अंत तक इसका मॉडल ला सकते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका। अब वित्त मंत्री ने बताया है कि नए वित्त वर्ष में आरबीआई इस करेंसी को लॉन्च कर देगा। हालांकि, ये करेंसी किस तरह काम करेगा और नकदी का क्या भविष्य होगा ये देखना अहम है।

Scroll to Top