ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारत से सैकड़ों मील दूर लाओस देश में हिंदू संस्कृति को सहेज रही ASI

भारत की सीमा से सैकड़ों मील दूर बसे दक्षिण पूर्व एशिया के एक देश लाओस में ASI की टीम हिंदू संस्कृति को सहजने के काम में जुटी है। 2005 में ASI ने वाट फोऊ मंदिर के सर्वे का काम शुरू किया था। 2007 में भारत और लाओस की सरकार के बीच MoU हुआ था और साल 2009 से ASI ने यहां काम शुरू किया था। 2007 से 2017 के बीच रिस्टोरेशन के काम का पहला फेज हुआ जिसमें 17 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस प्रोजेक्ट का दूसरा फेज साल 2018 में शुरू हुआ जो 2028 में खत्म होगा। फेज 2 में ASI की तरफ से लगभग 24 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं दरअसल वाट फोऊ मंदिर का निर्माण पांचवीं शताब्दी में खमेर राजपरिवार ने एक शिव मंदिर के रूप में किया था,लेकिन चौदहवीं शताब्दी तक आते-आते दक्षिण पूर्व एशिया में बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ यह एक बौद्ध मंदिर में परिवर्तित हो गया। हालांकि इसके शिव मंदिर होने के प्रमाण इस मंदिर परिसर के हर कोने में आज भी मौजूद हैं। जहां मंदिर परिसर में भगवान बुद्ध की पीले सुनहरे रंग की एक बड़ी सी प्रतिमा है तो वहीं मंदिर के पीछे एक बड़ी चट्टान पर ब्रह्म, विष्णु और महेश की आकृति उकेरी हुई है। मंदिर के गर्भगृह के प्रांगण में शिवलिंग आज भी विराजमान है। इस मंदिर प्रांगण में शिव परिवार की नंदी पर विराजमान खंडित मूर्ति से लेकर कई शिवलिंग भी प्राप्त हुए हैं। इस यूनेस्को प्रोटेक्टेड साइट के रिस्टोरेशन के के काम में ASI की टीम साल 2007 से ही लगी हुई है। ASI के इस काम से न सिर्फ भारत और लाओस के संबंध प्रगाढ़ होंगे बल्कि हजारों साल पहले सुदूर दक्षिण पूर्व एशिया में फैली हिंदू संस्कृति के चिह्न एक बार फिर सहजे जा सकेंगे।

Scroll to Top