वाराणसी (मानवीय सोच) भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर उनकी मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस से सवाल पूछे हैं। अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने मेडिकल एक्सपर्ट से सलाह लेकर सवाल तैयार किया है।
अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि आकांक्षा दुबे को जिस बार में पार्टी दी गई थी, वहां टेबल अरुण और श्रद्धा के द्वारा रिजर्व कराई गई थी। पार्टी का 11000 रुपये का बिल हुआ था। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे शराब पी हुई थीं। लेकिन, आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके पेट में खाना पाया ही नहीं गया और न लिक्विड पाया गया। शराब ब्रीथिंग में भी नहीं पाई गई और पेट में भी नहीं पाई गई।20 एमएल का कोई भूरे रंग का लिक्विड टाइप का पदार्थ पेट में पाया गया।
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर उनकी मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस से सवाल पूछे हैं। अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने मेडिकल एक्सपर्ट से सलाह लेकर सवाल तैयार किया है।
