ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मंडलीय अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला के साथ सफाईकर्मी ने किया दुष्कर्म

मिर्जापुर (मानवीय सोच)  पेट दर्द व अन्य समस्या होने पर मंडलीय अस्पताल में भर्ती एक महिला के साथ वहां कार्य करने वाले स्वीपर ने महिला वार्ड के बाथरूम में दुष्कर्म किया। आठ मई को उसे महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद वह घर चली गई। दो दिन बाद सोमवार की रात को वह जिला महिला अस्पताल आई तो सारी बात पति को बताई।
सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय एक महिला सात मई को पेट दर्द व अन्य समस्या होने पर मंडलीय अस्पताल आई थी। अस्पताल के महिला वार्ड में उसे भर्ती कर दिया गया। जहां उसने बताया कि वह गर्भवती है। सात मई की रात को वह बाथरूम में कपड़ा बदलने गई तो वहां मौजूद सफाई कर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आठ मई की सुबह रेफर होने के बाद वह घर चली गई। 9 मई की रात को पेट दर्द होने पर उसे जिला महिला अस्पताल लाया गया। जहां पेट में गर्भ के मृत होने के कारण उसका इलाज किया गया। रात को उसने पति को दुष्कर्म की बात बताई। महिला ने बताया कि सात मई को मंडलीय अस्पताल के महिला वार्ड में पहुंची तो बाथरूम में कपड़ा बदलने के दौरान सफाईकर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने बताया कि घटना वाले दिन सफाईकर्मी ने उसके पति को शराब पिलाई थी। पीड़िता का कहना है कि पति ने सफाईकर्मी को फोन किया तो उसने दुष्कर्म करना भी स्वीकार किया। उसके बाद पति ने पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़िता का बयान लिया।

वहीं, सूचना मिलने पर एडीएम शिव प्रताप शुक्ला, एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा, सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि महिला का बयान दर्ज किया गया है। उसने बताया है कि बाथरूम में स्वीपर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Scroll to Top