ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मंदिर मैनेजमेंट ने लिया निर्णय, पूजा उत्सव के मेले में दूसरे संप्रदाय को नहीं मिलेगी दुकान

उडुपी (मानवीय सोच) कर्नाटक के उडुपी जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जिले के मारी गुडी मंदिर मैनेजमेंट ने तय किया है कि इस बार होने वाली आयोजित सुग्गी मारी पूजा उत्सव में वो किसी दूसरे सम्प्रदाय के किसी भी व्यक्ति को दुकान लगाने की इजाजत नहीं देंगे. ये निर्णय कुछ हिन्दू संगठनों के अनुरोध पर लिया गया है.

मेले में मुस्लिम व्यपारियों को दुकान लगाने की इजाजत नहीं

हर साल आयोजित होने वाली इस पूजा के मेले में पहले दुकान हर सम्प्रदाय के लोगों को आवंटित की जाती थी पर इस बार हिन्दू जागरण वेदिके और तुलुणुडू हिन्दू सेना, कापू की अपील पर तय किया गया है कि मंदिर मैनेजमेंट दो दिन (मंगलवार -बुधवार ) के इस मेले में मुस्लिम व्यपारियों को दुकान लगाने की इजाजत नहीं देगा.

इस वजह से लिया गया ऐसा निर्णय 

इस व्यवस्था के पीछे जो कारण बताया जा रहा है कि हिजाब मामले में कोर्ट के निर्णय के खिलाफ मुस्लिम व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद किया था जो दर्शाता है कि मुस्लिम समाज के लोग न इस देश के कानून को मानते हैं, न ही वो इस देश की न्याय व्यवस्था में विश्वास रखते हैं.

मंदिर मैनेजमेंट ने स्वीकार की हिन्दू संगठनों द्वारा की गई अपील

हिन्दू संगठनों द्वारा की गई अपील को मंदिर मैनेजमेंट ने स्वीकार किया और इस बार के मेले में कोई भी दुकान हिन्दू के अलावा किसी दूसरे सम्प्रदाय को आवंटित नहीं की गई है. इस तरह मुस्लिम व्यापारियों के बहिष्कार की खबरें कर्नाटक के कुछ अन्य जिलों से भी आ रही है.

हिजाब मामले का दिखा असर 

ज्ञात हो कि हिजाब मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट द्वारा निर्णय देने के बाद कर्नाटक अमीर-ए-शरीयत द्वारा सभी मुस्लिम बिरादरान से ये अपील की गई थी कि वो हाई कोर्ट के निर्णय के प्रति नाराजगी जताते हुए एक दिन के लिये अपनी दुकानों को बंद रखें. अमीर द्वारा किये गये इस आह्वान का व्यापक असर देखने को मिला था.

कर्नाटक हाई कोर्ट के तीनों जजों को खुले मंच से दी गई थी धमकी

जब 17 मार्च को पूरे कर्नाटक में मुस्लिम व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी थी और कोर्ट के प्रति नाराजगी जताई थी. इसके अलावा तमिलनाडु के मदुरै में खुले मंच से कर्नाटक हाई कोर्ट के तीनों जजों को धमकी भी दी गयी थी. जज को धमकी मामले में रहमतुल्लाह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया और मंगलवार रात को कर्नाटक पुलिस उसे तमिलनाडु से कर्नाटक ले कर आ चुकी है.

Scroll to Top