ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# मकान मालकिन की करतूत : महिला के आपत्तिजनक फोटो, मासूम बेटी को भी नहीं छोड़ा

बदायूं : (मानवीय सोच) सिविल लाइंस इलाके में एक मकान में किराये पर रहने आई महिला और उसकी सात साल की बेटी के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए गए। फोन पर आरोपियों ने उससे गाली गलौज की। उसे गलत धंधे में धकेलने की कोशिश भी की गई। पीड़ित महिला ने आरोपी भाई-बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

पीड़ित महिला सहसवान कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार महिला परिवार के भरण पोषण के लिए सहसवान से बदायूं आई थी। उसने आरिफपुर नवादा में नगीना पत्नी आबिद के मकान में एक कमरा किराये पर लिया था। कुछ समय तक सबकुछ ठीकठाक चलता रहा।

कुछ समय बाद नगीना और उसके भाई बिनावर थाना क्षेत्र के गांव गुरुपुरी चंदन निवासी मुदस्सर ने उसकी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बना दी। दोनों आरोपी उसे बदनाम करने की कोशिश करने लगे। कॉल करके भी उसे परेशान करने लगे। गाली गलौज भी करते थे। महिला पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाने लगे थे। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसकी सात साल की बेटी तक को नहीं छोड़ा। उसके भी आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिए।

Scroll to Top