ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मणिपुर में ड्रोन-रॉकेट से ‘हाई टेक’ हमला कर रहे उग्रवादी

मणिपुर में शुक्रवार की शाम उग्रवादियों ने पूर्व मुख्यमंत्री मैरेमबाम कोइरेंग के आवास समेत दो स्थानों पर रॉकेट से हमला किया.हमले के वक्त पूर्व मुख्यमंत्री और उनके परिवार का कोई सदस्य घर में मौजूद नहीं था. इन हमलों में 1  व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं, 5 अन्य घायल हो गए. इन हमलों के बाद मणिपुर सरकार ने शनिवार (7 सितंबर) को मणिपुर में स्कूल बंद करने की घोषणा कर दी है. इन हमलों में 13 साल की एक लड़की समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं.

इस हमले को लेकर अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार का हमला राज्य में रॉकेटों के इस्तेमाल का पहला ज्ञात मामला है, जब 17 महीने पहले संघर्ष शुरू हुआ था. जबकि ड्रोनों को पहली बार हथियार के रूप में इस्तेमाल किए जाने के छह दिन बाद ही ये हमला किया गया था. हमले को लेकर मणिपुर पुलिस ने एक बयान जारी किया है. ‘

कुकी उग्रवादियों ने बिष्णुपुर जिले के दो स्थानों पर नागरिक आबादी के बीच लंबी दूरी के रॉकेट दागे.’ इस हमले के बाद पुलिस टीमों और अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने इलाके से सटे पहाड़ी रेंज में कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया जिसके बाद उग्रवादियों के 3 बंकर नष्ट कर दिए गए. इस अलावा अब हवाई निगरानी रखने के लिए सैन्य हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं. कानून और व्यवस्था का जायजा लेने के लिए उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठकें आयोजित की गई हैं.

Scroll to Top