ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मणिपुर में दूसरे चरण का मतदान जारी, 92 उम्मीदवारों की किस्मत

इंफाल (मानवीय सोचमणिपुर विधान सभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में 22 सीटों के लिए मतदान आज सुबह (शनिवार को) 7 बजे शुरू हो गया. मतदाताओं  में वोटिंग को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है. 1200 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है.

इन जिलों में आज हो रहा मतदान

बता दें कि इस चरण में थोउबल, चंदेल, उखरूल, सेनापति, तामेंगलोंग और जिरिबाम जिलों की 22 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा था कि 1,247 पोलिंग बूथों पर मतदान कराने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

दांव पर है 92 उम्मीदवारों की किस्मत

इस चरण में 92 उम्मीदवारों की राजनीतिक तकदीर का फैसला होगा. इनमें बीजेपी के 12, कांग्रेस के 18, नेशनल पीपुल्स पार्टी के 11, जनता दल यूनाइटेड और नगा पीपुल्स फ्रंट के दस-दस उम्मीदवार शामिल हैं.

बता दें कि दो महीने से अधिक लंबे समय तक चले प्रचार अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब, नेशनल पीपुल्स पार्टी  सुप्रीमो कोनराड के संगमा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और राज्य सभा सदस्य जयराम रमेश ने अपने-अपने पार्टी उम्मीदवारों के लिए हिस्सा लिया.

Scroll to Top