ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# मणिपुर में फिर सुलगी हिंसा की आग, सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों में झड़प

मणिपुर : (मानवीय सोच)  पिछले कई महीनों से हिंसा की चपेट में मणिपुर में हालात सुधरते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने गुरुवार (03 अगस्त) को एक बयान जारी करते हुए राज्य में स्थिति को तनावपूर्ण बताया है. राज्य में पिछले 24 घंटों में गोलीबारी और अनियंत्रित भीड़ की छिटपुट घटनाएं सामने आई हैं.

राज्य के कई इलाकों में गुरुवार सुबह से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है. खासकर विष्णुपुर जिले में जहां पर हजारों स्थानीय लोग सुरक्षा बलों की आवाजाही रोकने के लिए सड़कों पर उतर आए. बयान में कहा गया है कि लगभग 600 लोगों की अनियंत्रित भीड़ फौगाकचाओ इखाई इलाके में जमा हो गई, जबकि अधिकारियों को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े, जिसमें 25 लोग घायल हो गए.

बयान में आगे कहा गया है कि भीड़ ने कई इलाकों में पुलिस स्टेशनों पर भी हमला किया और हथियार और गोला-बारूद छीन लिए. अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में अभियान चलाने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया है. कौट्रुक हिल रेंज में संयुक्त सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान सात अवैध बंकरों को नष्ट किया गया.

Scroll to Top