मणिपुर : (मानवीय सोच) आक्रामकता का चरम रूप है हिंसा, जिसमें रेप-और मर्डर जैसे संगीन अपराध भी भीड़ को न्याय लगते हैं। और कोई उसको रोकने की कोशिश नहीं करता। ऐसा ही मामला सामने आया है मणिपुर की हिंसा से। जहां मैतेई और कुकी समुदाय के बीच ढाई महीनों से हिंसा जारी है।
150 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। मगर हिंसा पर काबू नहीं पाया जा सका है। अब इस हिंसा से इंसानियत को दहला देने वाला विडियो सामने आया है। जो समाज पर कलंक लगाता है। यह विडियो है मणिपुर की दो महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न का।
इल्ज़ाम है कि इस खेत में महिला के साथ गैंग रेप किया गया। सोचकर ही कितना भयानक लग रहा है, चारों तरफ लोगों की भीड़ है। और महिलाएं नंगी हैं। यह खौफनाक वारदात मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के एक दिन बाद की बताई जा रही है। जो 4 मई को कांगपोकपी जिले में हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैतेई संगठनों के कम से कम 800 से कोई 1,000 लोग कुकी-प्रभुत्व वाले बी फीनोम गांव पर हथियारों के साथ पहुंचे थे। उन्होंने कुकी समुदायों के घरों में आग लगा दी।