ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मत्स्य मंत्री के निर्देश पर दो मत्स्य अधिकारियों का हुआ निलंबन

मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद के निर्देश पर विभागीय कार्यों में लापरवाही के आरोप में दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित अधिकारियों में कानपुर देहात के ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह यादव और फतेहपुर के सहायक निदेशक मत्स्य गिरीश चन्द्र यादव शामिल हैं। मत्स्य मंत्री ने कहा कि भविष्य में विभागीय योजनाओं और लक्ष्यों में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन अधिकारियों ने अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरती है,

उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। कानपुर देहात में विभागीय कार्यों में अनियमितताओं के चलते अवनीश कुमार सिंह यादव पर कार्रवाई की गई है। जलाशयों की नीलामी, मत्स्य जीवी सहकारी समितियों का गठन, किसान क्रेडिट कार्ड योजना और मछुआ कल्याण कोष योजनाओं में लक्ष्य प्राप्ति में असफलता उनके खिलाफ मुख्य आरोप हैं। श्री यादव पर आरोप है कि उन्होंने मिर्जाताल जलाशय की नीलामी प्रक्रिया को गुमराह करने का प्रयास किया। साथ ही, मछुआ दुर्घटना बीमा योजना और मछुआ कल्याण योजनाओं में खराब प्रगति के कारण भी उन पर सख्त कदम उठाए गए।

फतेहपुर के सहायक निदेशक गिरीश चन्द्र यादव पर मत्स्य जीवी सहकारी समितियों के गठन में जानबूझकर विलंब करने का आरोप है। फरवरी 2024 में प्राप्त आवेदनों पर समय से कार्रवाई न करने के कारण उन्हें निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ यह आरोप है कि उन्होंने समितियों के गठन में उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी की, जिससे विभागीय कार्य प्रभावित हुए। निलंबन के दौरान दोनों अधिकारी लखनऊ स्थित मत्स्य निदेशालय से संबद्ध रहेंगे। उप निदेशक मत्स्य, अयोध्या मंडल को मामले की जांच सौंपी गई है। निलंबन अवधि में दोनों अधिकारियों को वित्तीय नियमों के तहत जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

Scroll to Top