उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक व्यक्ति को भरी पंचायत में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। ये वारदात आरोपी ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए की है। जिसमें बेटे कृष्णा चौधरी ने 100 लोगों के बीच में अमोल पहलवान को मार डाला। ये घटना वेब सीरिज मिर्जापर की तरह हुई है। इसमें भी फिल्मी स्टाइल में भरी पंचायत में सबके सामने मर्डर किया गया है। जानकारी के अनुसार मथुरा जिले के शेरगढ़ के पैगांव में शुक्रवार को समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। जिसमें पूर्व प्रधान स्व. रामवीर का बेटा कृष्णा चौधरी भी था। वहीं पर उसके पिता का हत्यारा अमोल पहलवान भी मौजूद था। यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। ऐसे में आक्रोशित होकर कृष्णा ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए पहलवान को गोलियों से भून दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई।
