ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# मदरसों में होगी बीएड और एमएड की पढ़ाई, शुरू होगी रिसर्च

लखनऊ : (मानवीय सोच) मदरसों में अब बीएड और एमएड की भी पढ़ाई होगी। मदरसा शिक्षा को बेहतर करने के लिए बोर्ड ने शोध की सुविधा देकर विषय विशेषज्ञ तैयार करने की कवायद शुरू की है। मदरसा शिक्षा परिषद व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने के साथ ही पीएचडी कराने की भी तैयारी कर रहा है। बोर्ड की 12 सितंबर को प्रस्तावित बैठक में इस पर मुहर लगने की उम्मीद है।

उप्र. मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त प्रदेश में तहतानिया (कक्षा 1 से 5), फौकानिया (कक्षा 5 से 8) और आलिया व उच्च आलिया स्तर यानी हाईस्कूल या इससे ऊपर के करीब 16460 मदरसे हैं। इनमें 560 मदरसे अनुदानित हैं। इनमें मुंशी-मौलवी (हाई स्कूल समकक्ष), आलिम (इंटर समकक्ष), कामिल (स्नातक) और फाजिल (परास्नातक) की पढ़ाई होती है।

मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने बताया कि मदरसों में जल्द कामिल-ए-तदरीस (बीएड), फाजिल-ए-तदरीस (एमएड) का कोर्स शुरू करने के साथ ही दुक्तूरा (पीएचडी) भी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मुहर लगाई जाएगी। 

Scroll to Top