मध्य प्रदेश : (मानवीय सोच) समृद्धि की एक नई कहानी सामने आई है. प्रदेश में लगातार गरीबों की संख्या कम होते जा रही हैं. नागरिक गरीबी रेखा से उपर आकर समृद्धिपूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं. नीति आयोग द्वारा जारी मल्टी डायमेंशनल पावर्टी इंडेक्स में इस बात का खुलासा हुआ है.
मध्य प्रदेश में हुई मंत्रिपरिषद कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जानकारी दी. आपको बता दें कि नीति आयोग द्वारा जारी मल्टी डायमेंशनल पावर्टी इंडेक्स में बताया गया है कि मध्य प्रदेश में 15.94 प्रतिशत लोग गरीबी से बाहर हुए हैं.
प्रदेश में कुल 1.36 करोड़ लोग गरीबी सीमा से उपर आकर सम्मानजनक जीवन यापन कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है. नागरिकों को दी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में बताते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश के 1 करोड़ 36 लाख लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है.
