ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मध्य प्रदेश का अनोखा गांव, 39 साल से नहीं दर्ज हुई कोई एफआईआर

मध्य प्रदेश  (मानवीय सोच)  बुंदेलखंड का एक अनोखा गांव है, जहां पिछले करीब 39 साल में एक भी मामला पुलिस थाने में दर्ज नहीं हुआ। यहां आज भी छोटे-बड़े सभी विवाद गांव में आपसी पंचायत के माध्यम से सुलझा लिये जाते हैं। अगर चुनाव का वक्त छोड़ दिया जाए तो गांव में कभी नही जाती। जी हां! हम बात कर रहे हैं निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के हाथीवर खिरक गांव की।

आज के वक्त में जहां आस-पड़ोस तो दूर परिवार के बीच के मामूली विवाद भी थाने और कोर्ट कचहरी तक पहुंच जाते हैं, वहीं निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर जनपद क्षेत्र की नैगुंवा पंचायत के हाथीवर खिरक की बात ही कुछ अलग है। यहां के लोग बड़े-बड़े विवाद भी आपसी सहमति से सुलझा लेते हैं और आलम यह है कि इस गांव में ना सालों से पुलिस पहुंची है और ना ही गांव के लोगों ने 39 सालों से थाने का मुंह नहीं देखा है। 225 लोगों की आबादी वाले इस हाथीवर गांव में मुख्य रूप से पाल और अहिरवार समाज के लोग रहते हैं।

युवाओं ने पुलिस को देखा तक नहीं
इस गांव के लोगों का मुख्य कार्य कृषि और बकरी पालन है। यहां के लोग विवादों से दूर अपने कामों में ज्यादा व्यस्त रहते हैं और कभी कुछ भी हो भी जाता है तो गांव में पंचायत कर वरिष्ठजनों द्वारा समझाइश देकर मामले को वहीं खत्म कर देते हैं। गांव की 100 साल की महिला प्यारी बाई पाल कहती हैं कि उन्होंने कभी नहीं जाना कि गांव में कोई विवाद हुआ है। वहीं गांव के युवाओं का कहना है कि उन्होंने जब से होश संभाला है, तब से आज तक गांव में विवाद नहीं देखा और कभी कभार हल्की-फुल्के विवाद हुये भी तो उन्हें गांव में ही सुलझा लिया जाता है।

पुलिस अफसर ने की पुष्टि
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संतोष पटेल ने बताया कि गांव के बारे में जानकारी होने पर उन्होंने यहां का विलेज क्राइम नोटबुक (वीसीएनबी) चेक कराया तो यहां पर वर्ष 1983 के बाद से आज तक कोई अपराध दर्ज नहीं किया गया है। इस अमन पसंद गांव में एक व्यक्ति ही कुछ असामाजिक किस्म का था, जिसके नाम गांव की लडाई के नही अन्य जगहों पर हुए विवाद के एक-दो प्रकरण दर्ज हुए, उसके बाद से वह सालों से गांव में नहीं रहता है।
Scroll to Top