ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मध्य प्रदेश में महिला से गैंगरेप, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

भोपाल (मानवीय सोच) मध्य प्रदेश के शहडोल जिले  में यौन शोषण के एक मामले में 28 वर्षीय महिला के साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया गया. पीड़िता की बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  के निर्देश पर मुख्य आरोपी के घर को तोड़ दिया गया.

सभी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, महिला के साथ 3 लोगों ने गैंग रेप किय.। पीड़िता की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. जिला पुलिस ने मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. उनकी पहचान शादाब उस्मानी और उसके 2 दोस्त राजेश सिंह और सोनू जॉर्ज के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि शादाब उस्मानी महिला के साथ पिछले डेढ़ साल से रिश्ते में था. वह उसे जिला मुख्यालय शहडोल से करीब 20 किलोमीटर दूर क्षीरसागर इलाके में पिकनिक मनाने ले गया था.

शराब पीने के बाद दुष्कर्म

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने IANS को बताया कि क्षीरसागर पहुंचने के बाद उस्मानी ने अपने 2 दोस्तों को मौके पर बुलाया और शराब पी. इसके बाद उन्होंने बारी-बारी से महिला से दुष्कर्म किया. पीड़िता को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाया गया, जिससे अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

अस्पताल के बाहर छोड़कर हुए फरार

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी उस्मानी मौके से फरार हो गया. जबकि, 2 अन्य आरोपी उसे जिला अस्पताल के बाहर छोड़ गए. अस्पताल पहुंचने पर दोनों आरोपियों (राजेश और जॉर्ज) ने शराब के अत्यधिक सेवन के मामले के रूप में प्रसारित करने की कोशिश की. इस बीच एक आरोपी ने पीड़िता के परिवार को फोन पर बताया कि उसने शराब पी है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि

पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि महिला के साथ गैंप रेप किया गया था और उसकी मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई थी. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की प्रक्रिया जारी है.

दो बुलडोजर पहुंचे घर

इसी कड़ी में जिला प्रशासन स्थानीय पुलिस के साथ 2 बुलडोजर लेकर उस्मानी के घर पहुंचा और शहडोल जिले के जावरा मोहल्ले में स्थित उसके घर को ध्वस्त कर दिया. शहडोल की जिला कलेक्टर वंदना वद्य ने IANS से बात करते हुए कहा कि मुख्य आरोपी शादाब उस्मानी का घर आज गिरा दिया गया. जबकि, इस मामले में शामिल 2 अन्य आरोपी किराए के मकान में रह रहे थे.

राज्य में महिला अपराध चिंता का विषय

मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध एक गंभीर चिंता का विषय रहा है और विपक्षी कांग्रेस इस मुद्दे पर शिवराज सरकार पर निशाना साधती रही है. हाल ही में मुख्यमंत्री चौहान ने कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा के लिए राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी के साथ बैठक की थी. पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) विवेक जौहरी, जो 4 मार्च को सेवानिवृत्त हुए, उन्होंने अपने फेयरवेल भाषण के दौरान यह भी उल्लेख किया है कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध मध्य प्रदेश पुलिस के लिए एक बड़ी चिंता है.

Scroll to Top