उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) कौशांबी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स ने सावन महीने में भगवान शिव की आराधना की. मगर, मनचाही दुल्हन न मिलने से नाराज होकर मंदिर के शिवलिंग को गायब कर दिया. जानकारी मिलते ही मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया. आनन-फानन पुलिस को सूचना दी गई जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिसने ऐसी हरकत करने के पीछे की पूरी कहानी बताई है
मामला चित्रकूट मार्ग पर स्थित कुम्हियांवा कस्बा है. यहां भैरव बाबा का प्राचीन मंदिर है. रोज की तरह लोग सावन महीने के आखिरी दिन पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो वहां शिवलिंग नहीं था. यह देख ग्रमीणों में हड़कंप मच गया. लोगों ने आस-पास तलाश की. मगर, कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी.
