ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मस्जिद पर किया पथराव, धार्मिक नारे लगाए

अलीगढ़  (मानवीय सोच)  ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र में देर रात अराजक तत्वों ने मस्जिद पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पीड़ित की तहरीर पर 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

नमाज के दौरान पथराव करने का आरोप

मोहम्मद अफजाल मानिक चौक पर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात में करीब डेढ़ बजे हंगामा हुआ। शाम की नमाज के बाद कुछ अराजक तत्व वहां आ गए। उन्होंने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। मस्जिद के अंदर कुछ लोग नमाज पढ़ रहे थे। उन्हें देखते ही मस्जिद पर पथराव कर दिया।

इसके बाद भी जब कोई बाहर नहीं निकला तो आरोपी लोगों के घरों में घुसने लगे। उन्होंने लोगों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोपियों के हाथ में लाठी डंडे और हथियार भी थे। यहां के रहने वाले निसार ने जब उनका विरोध किया तो उन्होंने उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। वह जमीन पर गिर गया।

धार्मिक नारे लगाते हुए लोगों को पीटा

इलाके के लोगों ने बताया कि हमलावर गैर समुदाय के थे। उनका आरोप है कि गाली-गलौज के साथ ही धार्मिक नारे भी लगाए गए। हमलावरों का कहना था कि रोजे-रमजान सब एक साथ करवा देंगे। इसके बाद ही उन्होंने बच्चे और महिलाओं के ऊपर पथराव किया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आरोपी पथराव करके वहां से फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई।

सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान

कोतवाली इंस्पेक्टर ब्रिजेश कुमार ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए आस-पास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जिससे कि आरोपियों की पहचान हो सके। उन्होंने बताया कि जल्दी ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top