ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महाराणा प्रताप के वंशज का अंगूठा काटकर खून से हुआ राजतिलक

राजस्थान के ऐतिहासिक चित्तौड़ दुर्ग पर आज (25 नवंबर) को 493 साल बाद एक अहम और ऐतिहासिक समारोह होने जा रहा है। यह राजतिलक समारोह मेवाड़ के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ का होगा, जो अपने पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद मेवाड़ की गद्दी पर बैठेंगे। इस समारोह में खास बात यह है कि पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत तलवार से अंगूठा काटकर रक्त से राजतिलक किया जाएगा। इस आयोजन की शुरुआत आज सवेरे 21 तोप की सलामी के साथ हुई है।

यह भव्य समारोह चित्तौड़ दुर्ग के फतेह प्रकाश महल में आयोजित होगा, जहां नाथद्वारा के विधायक और मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह को उनके वंश की गद्दी पर बैठाया जाएगा। इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए मेवाड़ के लोग और विभिन्न समाजिक लोग एकत्रित होंगे। इस दौरान पारंपरिक विधियों का पालन करते हुए, सलूंबर के ठिकानेदार तलवार से अंगूठा काटकर विश्वराज सिंह को तिलक करेंगे।

विश्वराज सिंह मेवाड़ का जन्म 18 मई 1969 को हुआ था। इन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। वर्तमान में वे नाथद्वारा से विधायक हैं। उनके पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद अब उनका राजतिलक हो रहा है, जो इस क्षेत्र के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण है।

राजतिलक के बाद, विश्वराज सिंह उदयपुर जाएंगे, जहां वे सिटी पैलेस में धूणी के दर्शन करेंगे और एकलिंगजी महादेव मंदिर में भी पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद, शोक भंग की रस्म निभाई जाएगी, जिसमें सफेद पाग हटाकर गुलाबी पाग पहनाई जाएगी। इस रस्म के बाद परिवार के सभी सदस्य और पुरानी जागीरदारों के साथ समारोह में उत्सव का माहौल होगा और सभी मेवाड़ी रंगीन पाग पहन सकेंगे।

राजतिलक का यह कार्यक्रम मात्र एक पारंपरिक समारोह नहीं, बल्कि एक समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने का प्रतीक है। मेवाड़ के लोग इस दिन को अपने इतिहास के महत्वपूर्ण पल के रूप में याद करेंगे, जब 493 साल बाद चित्तौड़ दुर्ग पर राजतिलक हुआ है। उल्लेखनीय है कि विश्व राज सिंह मेवाडा के पिता महेंद्र सिंह मेवाडा महाराणा प्रताप के 76वें वंशज थे । हाल ही में उनका निधन हुआ है।

Scroll to Top