ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महाराष्ट्र में ट्रेनी विमान की खेत में क्रैश लैंडिंग, 22 साल की महिला पायलट घायल

मुंबई (मानवीय सोच)  महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रेनी विमान हादसे  का शिकार हो गया है। ट्रेनी विमान की खेत में क्रैश लैंडिंग हुई है। इस हादसे में महिला पायलट घायल हो गई है। इसके अलावा क्रैश लैंडिंग के कारण विमान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। बताया जा रहा है कि ये विमान सिंगल सीटर था।

निजी विमानन स्कूल का है एयरक्राफ्ट

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया कि विमान हादसा इंदापुर तहसील के कदबनवाड़ी में सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ है। पुलिस ने बताया कि विमान एक निजी विमानन स्कूल का है। विमान ने पुणे के बारामती हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

अस्पताल में भर्ती घायल पायलट

वहीं, हादसे में घायल हुई महिला पायलट का नाम भावना राठौड़ (22) है। पायलट भावना को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में विमान क्षतिग्रस्त हो गया है।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हादसे को लेकर अधिक जानकारी दी है। डीजीसीए ने बताया कि Cessna 152 एयरक्राफ्ट VT-ALI ने सोमवार सुबह उड़ान भरी थी। संदिग्ध तौर पर पावर लॉस के कारण ये हादसा हुआ है। फिलहाल इस हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। विमानन कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

‘पायलट ने सुरक्षित क्रैश लैंडिंग की’

एविएशन कंपनी के अधिकारी वैभव शाह ने कहा कि ये हादसा ट्रेनिंग के दौरान हुआ है। उन्होंने बताया कि चूंकि हमारी पायलट प्रशिक्षण एकेडमी है, इसलिए जांच के बाद क्रैश लैंडिंग के सही कारण का पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पायलट ने सुरक्षित क्रैश लैंडिंग की थी।

 

Scroll to Top