ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महाराष्ट्र में हुई शर्मनाक हार पर बोले कांग्रेस नेता, हमें समझ में नहीं आ रहा कि क्या हुआ

भाजपा नीत गठबंधन महायुति की महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हुई। खासतौर से बीजेपी के लिए यह ऐतिहासिक चुनाव सिद्ध हुआ जिसमें बीजेपी के उम्मीदवारों को 132 सीटों पर ही जीत मिली है। वहीं दूसरी और विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी के दलों की शर्मनाक हार हुई। चुनाव नतीजों के एक दिन बाद कांग्रेस ने कहा है कि वह और महा विकास आघाडी (एमवीए) के अन्य सहयोगी दल इन चुनावों में अपनी चौंकाने वाली हार के कारणों का पता लगाने के लिए मिलकर आत्मचिंतन करेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करते हुए 288 सदस्यीय विधानसभा की 230 सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) महज 46 सीट पर सिमटकर रह गई। 

इस शर्मनाक हार को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले और अविश्वसनीय हैं। एक टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमें समझ में नहीं आ रहा कि क्या हुआ। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की हार नहीं है, बल्कि पूरे महा विकास आघाडी की हार है। पहले हमें यह स्पष्ट रूप से समझ लेने दीजिए कि हुआ क्या है।” वेणुगोपाल ने आगे कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में हार के बाद वह पूरी चुनाव प्रक्रिया को लेकर हैरान हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका है, तो उन्होंने कहा कि वे हार के तुरंत बाद ऐसा कोई आरोप नहीं लगा रहे। उन्होंने कहा, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के गढ़ों में हमें बड़ा झटका लगा है। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे गठबंधन की विफलता है इसलिए हम साथ बैठकर इसके कारणों का सामूहिक रूप से आत्मनिरीक्षण करेंगे।” शनिवार को मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग ने घोषणा की कि भाजपा ने 132 सीट, शिवसेना ने 57 और राकांपा ने 41 सीट जीती हैं। वहीं, एमवीए में, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवारों ने 10 सीट, कांग्रेस ने 16 और शिवसेना (UBT) ने 20 सीट जीती हैं।

विपक्ष ने दावा किया था कि प्रियंका वायनाड के अधिक दौरे नहीं करेंगी। इस बारे में वेणुगोपाल ने कहा कि प्रियंका अपने कार्यों के माध्यम से विपक्ष को गलत साबित करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका वायनाड की सांसद होने के साथ-साथ उत्तर भारत की राजनीति में भी अपना हस्तक्षेप जारी रखेंगी। बता दें कि प्रियंका ने शनिवार को केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के सत्यन मोकेरी को 4.1 लाख से अधिक मतों के अंतर से हराकर अपनी पहली चुनावी जीत दर्ज की।

Scroll to Top