ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला

महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के लिए सियासी सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं. प्रदेश में आज यानी 12 जुलाई को विधान परिषद का चुनाव होना है. उससे पहले सभी राजनीतिक दल अपने विधायकों के साथ बैठक कर रणनीति बनाने में जुटे हैं. इसके साथ ही सभी राजनीतिक दल अपने विधायकों को बचाते नजर आ रहे हैं. विधान परिषद चुनाव के लिए 11 सीटों पर 12 उम्मीदवार मैदान में हैं. उद्धव ठाकरे गुट ने चुनाव के लिए खास प्लान तैयार किया है. शिवसेना यूबीटी ने अपने सभी 16 विधायकों को आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल होटल में शिफ्ट किया है. आदित्य ठाकरे भी इन विधायकों के साथ रह सकते हैं. ‘क्रॉस वोटिंग’ की आशंका को देखते हुए विधायकों को होटल में ठहराने का इंतजाम किया गया है.

किस पार्टी के पास कितने विधायक ?

* बीजेपी- 103
* कांग्रेस- 37
* शिवसेना (UBT)- 15
* शिवसेना (शिंदे)- 38
* एनसीपी (अजित पवार)- 40
* एनसीपी (शरद पवार)- 12

छोटी- छोटी पार्टियों के पास कितने विधायक?

* बहुजन विकास आघाड़ी- 3
* समाजवादी पार्टी- 2
* MIM- 2
* प्रहार जनशक्ती पार्टी- 2
* MNS- 1
* पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ़ इंडिया- 1
* राष्ट्रीय समाज पक्ष- 1
* कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी)-1
* क्रांतिकारी शेतकरी पार्टी- 1
* जन सुराज्य शक्ति- 1
* निर्दलीय- 13

क्रॉस वोटिंग हुई तो बिगड़ेगा सियासी गणित

विधान परिषद चुनाव में शिवसेना (UBT) की ओर से मिलिंद नार्वेकर को उम्मीदवार बनाए जाने पर गणित बिगड़ा है. चुनाव में एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 23 वोटों की जरूरत है. शिवसेना (UBT) के पास अपने सिर्फ 15 विधायक हैं तो दूसरी तरफ एनसीपी (AP) के दूसरे उम्मीदवार और एनसीपी (SP) समर्थित उम्मीदवार जयंत पाटिल को भी जीत के लिए अन्य पार्टी के विधायकों पर निर्भर रहना होगा अगर विधान परिषद चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग होती है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा उद्धव ठाकरे और एनसीपी (SP) समर्थित उम्मीदवार जयंत पाटिल को होगा।

Scroll to Top