ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महिलाओं के कपड़ों की वजह से बढ़ रहे रेप, प्रियंका गांधी

नई दिल्ली (मानवीय सोच) कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक रेणुकाचार्य ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के कपड़ों की वजह से रेप बढ़ रहे हैं। बीजेपी विधायक का यह बयान तब आया जब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बिकनी पहनने के अधिकार को लेकर ट्वीट किया।

बता दें कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बुधवार को ट्वीट में कहा कि चाहे वह बिकिनी हो, घूंघट हो, जींस हो या हिजाब, यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है। यह अधिकार भारतीय संविधान द्वारा संरक्षित है। महिलाओं को परेशान करना बंद करें।

इंडिया टुडे के मुताबिक प्रियंका के बयान पर रेणुकाचार्य ने कहा कि बिकनी जैसे शब्द का इस्तेमाल करना एक घटिया बयान को दर्शाता है। कॉलेज में पढ़ते समय, बच्चों को पूरी तरह से कपड़े पहनना चाहिए। आज महिलाओं के कपड़ों के कारण बलात्कार बढ़ रहे हैं क्योंकि पुरुषों को उकसाया जाता है। यह सही नहीं है। हमारे देश में महिलाओं का सम्मान है।

इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक में कॉलेज के छात्रों के समर्थन में आईं और उन्होंने ट्वीट किया कि लड़कियां क्या कपड़े पहनेंगी यह उनका अपना फैसला है और यह अधिकार संविधान द्वारा संरक्षित है। गौरतलब है कि कर्नाटक में कुछ कॉलेजों में मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहन कर क्लास रूप में जाने पर बैन लगाया गया है।

वहीं, कर्नाटक सरकार सरकारी स्कूलों में न तो हिजाब के पक्ष में है और न केसरिया के। प्रदेश के राजस्व मंत्री अशोक ने कहा, ”छात्र सड़कों पर जो चाहें पहन सकते हैं, लेकिन स्कूलों में ड्रेस कोड अनिवार्य है। हमने छात्रों की सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए हैं। इस राजनीति के पीछे है कांग्रेस है।”

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के निर्देश पर प्रदेश में 3 दिन के लिए हाई स्कूल और कॉलेज बंद हैं। इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

Scroll to Top