ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महिलाओं से दरिंदगी करने वाले को STF ने मार गिराया

शाहजहांपुर में यूपी STF ने 1 लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया। STF ने रात 1 बजे कुख्यात बदमाश शाहनूर को घेर लिया। उसे सरेंडर करने के लिए कहा तो ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। STF ने जवाबी फायरिंग में शाहनूर के सीने में गोली मारी। वह गंभीर घायल हो गया। STF उसे जिला अस्पताल ले गई।

वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया SP अशोक कुमार मीणा ने बताया-तिलहर थाने के काबिलपुर की पुलिया के पास एनकाउंटर हुआ। संभल का कुख्यात अपराधी शाहनूर मारा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बदमाश लूट के दौरान महिलाओं से दरिंदगी करता था। करीब ढाई महीने से STF इसकी तलाश में लगी थी।  डॉक्टरों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया।

उस पर 1 लाख का इनाम था। बदमाश और STF के बीच 12 मिनट हुई फायरिंगSTF के मुताबिक, शाहनूर की शाहजहांपुर में लोकेशन मिली। STF ने इलाके की घेराबंदी की। रात को करीब एक बजे शाहनूर अपने दोस्त के साथ गाड़ी से जा रहा था। STF ने रोका तो उसने गाड़ी दौड़ा दी और फायरिंग करने लगा। पहले पिस्टल से फायर किए, बुलेट खत्म होने पर इंग्लिश रिवॉल्वर से गोली दागने लगा। जवाबी फायरिंग में STF ने गोली मार दी। गोली बदमाश के सीने में लगी। वह वहीं गिर गया।

बदमाश और STF के बीच करीब 12 मिनट तक फायरिंग हुई। 4 मई को पुलिस ने 1 लाख का घोषित किया था इनामशाहनूर उर्फ शानू संभल जिले का रहने वाला था। लूट, हत्या, बलवा और डकैती समेत अन्य धाराओं में कई जिलों में 32 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाने में दर्ज मुकदमों में फरार होने पर उसके खिलाफ 4 मई को 1 लाख रुपए का इनाम घोषित हुआ था, तभी से STF उसकी तलाश कर रही थी।

शाहनूर संभल जिले का रहने वाला था। (फाइल फोटो) डकैती के दौरान महिलाओं से दरिंदगी करता थासूत्रों के मुताबिक, लूट और डकैती के दौरान शाहनूर महिलाओं से दरिंदगी करता था। STF को ऐसे मामले पता चले हैं। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को बताया था कि बदमाश ने बंधक बनाकर दरिंदगी की। मुरादाबाद की एक घटना में शाहनूर ने महिला से पिस्टल के बल पर दरिंदगी की थी। क्राइम करने के बाद दिल्ली में छिप जाता थाSTF सीओ अब्दुल कादिर ने बताया कि शाहनूर कुख्यात डकैत गैंग उस्मान का दायां हाथ रहा है। 2003 में उस्मान गैंग के साथ जुड़ा और लूट, डकैती की घटनाओं को अंजाम देने लगा। जांच में सामने आया कि वारदात के बाद दिल्ली में छिप जाता था। 1 साल पहले शाहनूर संभल से बरेली के रास्ते उत्तराखंड गया था। नैनीताल में महीनों तक पहचान छिपा कर रहा

Scroll to Top