ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप : राष्ट्रवाद की आड़ में भाजपा खेल रही घिनौना खेल

लखनऊ  (मानवीय सोच)  अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि कांग्रेस आतंकवाद पर राजनीति के पक्ष में कभी नहीं रही है। पर आज जिस तरह से एक के बाद एक घटनाओं में लगातार आतंकियों व अपराधियों के तार भाजपा से जुड़े मिले हैं, उससे पता चलता है कि भाजपा राष्ट्रवाद की आड़ में कितना घिनौना खेल खेल रही है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर ओझा ने कहा कि पिछले दिनों में उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या में शामिल एक आरोपी मोहम्मद रियाज अत्तारी भाजपा का कार्यकर्ता निकला। इसने भाजपा के नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली थी। मीडिया रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि रियाज राजस्थान विधानसभा में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री गुलाबचंद कटारिया के दामाद और पूर्व पार्षद अतुल चंडालिया की फैक्टरी में काम कर चुका है। उसे भाजपा के कई कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ देखा गया है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों में से एक तालिब हुसैन शाह भाजपा का पदाधिकारी निकला। इसकी भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी तस्वीर है।

मीडिया रिपोर्ट में ये बात भी सामने आई है कि महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के मास्टरमाइंड इरफान खान का निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा से संबंध हैं। राणा दंपति का भाजपा से क्या रिश्ता है, ये किसी से छिपा नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सतीश आजमानी और सचिन रावत भी मौजूद रहे।

Scroll to Top