ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# महिला शिक्षक को मिली पुरुष छात्रावास की जिम्मेदारी

लखनऊ : (मानवीय सोच)  विश्वविद्यालय में पहली बार किसी महिला शिक्षक को ब्वाॅयज हॉस्टल का प्रोवोस्ट बनाया गया है। विवि के 103 वर्षों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। लविवि के नवीन परिसर स्थित होमी जहांगीर भाभा छात्रावास की नव नियुक्त प्रोवोस्ट डॉ. अर्चना सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके साथ ओपी सिंह व डॉ. शैलेंद्र सोनकर को सहायक प्रोवोस्ट की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रोवोस्ट के चार्ज लेते समय अतिरिक्त डीएसडब्ल्यू डॉ. अभिषेक तिवारी, आइक्यूएसी सदस्य असिस्टेंट प्रो. डॉ. मृणालिनी सिंह, डॉ. अभिषेक तिवारी व अन्य शिक्षक मौजूद रहे। वहीं होमी जहांगीर भाभा छात्रावास के स्टूडेंट्स ने नई प्रोवोस्ट और सहायक प्रोवोस्ट का स्वागत किया। होमी जहांगीर भाभा छात्रावास के प्रोवोस्ट रहे डॉ. राधेश्याम सिंह को विवादों में होने के चलते जिम्मेदारी से हटा दिया गया। बीते दिनों छात्रों ने उन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उन्हें हटाने की मांग को लेकर छात्र भूख हड़ताल पर भी बैठ गए थे। काफी समझाने के बाद छात्रों ने हड़ताल समाप्त की थी।

Scroll to Top