शासन द्वारा डीएसपी से आरक्षी के मूल पद पर वापस भेजे गए कृपा शंकर सिंह जब वर्ष 2021 में उन्नाव के बीघापुर सर्किल के क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात थे तो 7 जुलाई 2021 को उन्हे कानपुर के फीलखाना के एक होटल में पत्नी व उन्नाव की सर्विलांस टीम ने महिला सिपाही के साथ ‘पकड़ा’ था। सीओ साहब एसपी उन्नाव से घर जाने की छुट्टी लेकर गए थे और फोन बंद करके पहुंच गए महिला सिपाही के साथ होटल में। सरकारी व निजी दोनों फोन बंद होने पर पत्नी ने किसी अनहोनी की आशंका में रात में एसपी को फोन लगा दिया था, और ऐसे हो गया था सीओ साहब के रंगीन कारनामे का भंडाफोड़। इसी के बाद उन्हे निलंबित कर दिया गया था।
