ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

महिला सुरक्षा पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सक्रिय होगा एंटी रोमियो स्क्वॉड

लखनऊ (मानवीय सोच) उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव खत्म हो चुका है. बीजेपी बहुमत से सरकार बना चुकी है. ऐसे में दोबारा मुख्यमंत्री बनते ही योगी आदित्यनाथ लगातार कई फैसले ले रहे हैं. इसी कड़ी में अब सीएम योगी ने एक और बड़ा फैसला लिया है. अब प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वॉड  दोबारा से सक्रिय होगा.

बैठक में लिया फैसला 

सरकार ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए एंटी रोमियो स्क्वॉड  को फिर से सक्रिय बनाने का आदेश दिया है. मुख्यमंत्री योगी   ने गृह विभाग की बैठक में यह फैसला लिया है. इसके साथ ही जल्द 3000 पिंक बूथ  बनाए जाएंगे. सेफ सिटी परियोजना  के तहत ये सभी पिंक बूथ बनेंगे.

पुलिसकर्मियों की बढ़ाई जाएगी ट्रेनिंग

इसके साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने बाजारों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. नए भर्ती होने वाले पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग क्षमता बढ़ाने और यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने का आदेश दिया है. योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि दोषियों को सजा दिलाने के लिए फॉरेंसिक साइंस का इस्तेमाल किया जाए. इसके अलावा अभियोजन की भूमिका को ज्यादा प्रभावी बनाया जाए.

10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार

सीएम योगी ने कुछ दिन पहले राज्य के सभी चयन आयोगों/बोर्डों के अध्यक्षों के साथ बैठक की थी. इस दौरान 10 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने की चर्चा की थी. इसके लिए मुख्यमंत्री ने सेवा चयन बोर्डों को 100 दिनों का टारगेट दिया है. वहीं, सीएम ने सभी नए मंत्रियों को 100 दिन का चैलेंज दे दिया है, जिसमें उनके कामों को 100 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य होगा.

Scroll to Top