ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# मां की गोद से उछलकर गिरा मासूम, पिता के सामने चली गई बेटे की जान

सहारनपुर : (मानवीय सोच) बेहट में गंदेवड़-चिलकाना रोड पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार मां की गोद में बैठे डेढ़ साल के मासूम की सड़क पर उछलकर गिरने से मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हुई है। हादसा शुक्रवार की दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे साढ़ौली घूम पर हुआ। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी सारिक अपनी पत्नी नाजिया व डेढ़ साल के बेटे हैदर को बाइक पर लेकर चिलकाना रिश्तेदारी में जा रहा था।

गांव साढ़ौली कदीम से पहले घूम के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नाजिया की गोद में बैठा हैदर उछलकर सड़क पर जा गिरा और कार उसके ऊपर से निकल गई। हादसे में हैदर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नाजिया घायल हुई है। हादसे की सूचना पर बेहट पुलिस मौके पर पहुंची।इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि सारिक और घटनास्थल पर पहुंचे उसके अन्य परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया। परिजनों के अनुरोध पर मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम कराये बिना ही उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

Scroll to Top