ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री

त्रिपुरा  (मानवीय सोच) शनिवार को त्रिपुरा के CM बिप्लब कुमार देब  के इस्तीफे के तुरंत बाद से इस पद के लिए अगले दावेदार को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. वहीं अब खबर आई है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष माणिक साहा  को प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है. वह अब त्रिपुरा के नए सीएम होंगे.

शाम 4.30 पर दिया था बिप्लब ने इस्तीफा

आपको बता दें कि बिप्लब देब ने शनिवार शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था. वह साल 2018 से इस पद को संभाले हुए थे. इसके बाद सीएम सीएम की रेस में त्रिपुरा के उपमुख्यमंत्री  जिष्णु देव वर्मा  और त्रिपुरा की पहली केंद्रीय मिनिस्टर के तौर पर मशहूर प्रतिमा भौमिक के नाम के ऐलान के कयास सामने आए लेकिन अब प्रदेश भाजपा की कमान संभालने वाले माणिक साहा को यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है.

बिप्लब ने दी बधाई

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने खुद ट्वीट करके इस खबर की पुष्टि की है और माणिक साहा को बधाई दी है. ब‍िप्‍लब देब ने ट्वीट करके कहा, ‘डॉ. माणिक साहा जी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं. मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन और नेतृत्व में त्रिपुरा समृद्ध होगा.’

क्यों दिया बिप्लब ने इस्तीफा 

इस इस्तीफे को देने की वजह बताते हुए उन्होंने बिप्लब ने कहा, ‘राज्य में भाजपा का आधार मजबूत करने के लिए मुझे विभिन्न क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है. आने वाले विधानसभा चुनावों में फिर से बीजेपी सरकार बनाने के लिए सीएम की स्थिति में रहने के बजाय मुझे एक सामान्य कार्यकर्ता (पार्टी कार्यकर्ता) के रूप में काम करना चाहिए.’

Scroll to Top