ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

माध्यमिक शिक्षक तबादले के लिए आज से आवेदन

लखनऊ   (मानवीय सोच)  राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में तबादले के इच्छुक प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक व समकक्ष और प्रवक्ता, सहायक अध्यापक शनिवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन 26 जून तक किए जा सकेंगे। इसके बाद विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजरते हुए 30 जून तक स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया जाएगा।

शासन ने राजकीय माध्यमिक शिक्षकों की तबादला नीति जारी करने के साथ ही इसकी पूरी प्रक्रिया के लिए समय सारिणी तय कर दी है। इसके तहत 24 से 26 जून के बीच upsecgtt.upsdc.gov.in पर चलने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन व आवेदन के बाद प्रवक्ता व सहायक अध्यापक आवेदन पत्र के प्रिंट को प्रधानाचार्य से संस्तुत कराकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करेंगे।

प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक, उप प्रधानाचार्य आवेदन पत्र सीधे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करा सकेंगे। इसके बाद 27 जून को जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा आवेदन पत्रों के साथ संलग्नकों का परीक्षण कर उन्हें ऑनलाइन अग्रसारित करके फाइनल लॉक किया जाएगा।

28 जून को अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा अग्रसारित, स्वीकार व अस्वीकार किए गए आवेदन पत्रों का परीक्षण करके अग्रसारित करेंगे। 29 जून को एनआईसी के सॉफ्टवेयर से प्राप्त आवेदन पत्रों की मानक व गुणांक के आधार पर मेरिट तैयार होगी और 30 जून को अपर शिक्षा निदेशक द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर से ऑनलाइन स्थानांतरण आदेश जारी किए जाएंगे।

Scroll to Top