ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षकों की मांगों को लेकर करेगा आंदोलन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली, आठवें वेतन आयोग गठन समेत कई मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदाेलन करने का एलान किया गया। पहले जिला मुख्याल, फिर मंडल मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन होगा। इसके बाद भी सरकार ने मांगें पूरी नहीं की तो 2 दिसंबर से जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। एलएलसी राजबहादुर सिंह चंदेल सदन में शिक्षकों के हित में आवाज उठाएंगे।

माध्यमिक शिक्षक संघ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को प्रांतीय कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन की बहाली, आठवें वेतन आयोग के गठन, तदर्थ शिक्षकों को विनियमित कराने, वित्त विहीन को मानदेय दिलाने, विषय विशेषज्ञ की सेवा जोड़ते हुए पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने समेत कई मांगों को लेकर प्रदेश भर में 3 से 14 जुलाई तक संघर्ष संपर्क कार्यक्रम चलाया जाएगा।

इसमें मंडल व जनपदीय पदाधिकारी विद्यालयों का भ्रमण करेंगे। 18,19 व 20 जुलाई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 2 से 5 बजे तक धरना होगा। 9 अगस्त क्रांति दिवस पर मंडल मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। सरकार ने मांगे पूरी नहीं की तो 2 दिसंबर से जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। संरक्षक एमएलसी राज बहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को सदन में उठाकर शिक्षक हितों की रक्षा के लिए सरकार को विवश करूंगा। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी अपने मोबाइल फोन कभी भी ऑफ ना रखें। पदाधिकारी शिक्षक समस्याओं का संग्रह करें और उसका जिला स्तर पर निस्तारण कराएं। 75 जिलों में सदस्यता का विशेष अभियान चलाया जाएगा

Scroll to Top