ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

माफिया अतीक की जमीनों पर पुन कब्जा की होगी जांच-विजय विश्वास पंत

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल आज मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत से मिला । उन्हें असामाजिक तत्वों द्वारा छुड़ाई गई जमीन कब्जा करने की बात से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए जांच बैठा दी। साथ ही आश्वस्त किया कि माफिया की कोई भी जमीन छुड़ाई गई है उस पर पुन: कब्जा करने वाला बचेगा नहीं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के संयोजक संस्थापक वीरेंद्र पाठक की अगुवाई में अध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी के साथ प्रतिनिधिमंडल आज विजय विश्वास पंत से उनके कार्यालय में भेंट कर एक ज्ञापन सौंपा। उन्हें सारी बात से अवगत कराया कि किस तरह अराजक तत्व भ्रष्ट पुलिस वाले और मीडिया की आड़ में असामाजिक तत्व गठ जोड़ कर माफिया से छुड़ाई गई जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं।

प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि करेली गौसनगर 12 मार्किट के पास जमीन जिसे छुड़ाया गया था उस पर सामाजिक तत्वों ने कब्जा कर अपना नाम लिख दिया। बाद में एक चैनल पर खबर चलने के बाद नाम को मिटा दिया गया, किंतु कब्जा अभी भी उनका बरकरार है। इसी के साथ भ्रष्ट पुलिस वालों के साथ मिलकर चैनल के पत्रकार के खिलाफ झूठी शिकायतें कर रहे हैं। मंडलायुक्त के साथ उपायुक्त पुष्पराज सिंह ने भी सारी बातें सुनी और इस पर कार्यवाही का निर्देश दिया। दोनों अधिकारी इस बात से हतप्रभ थे कि किस तरह उत्तर प्रदेश सरकार की मनसा के विपरीत सामाजिक तत्व कार्य कर रहे हैं । उच्च अधिकारियों से भी इस संबंध में वार्ता की गई। मंडल आयोग को अवगत कराया गया कि मीडिया की आड़ में तथाकथित सामाजिक तत्व बिना नाम की मीडिया कर्मियों के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं जिस पर पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है। इस संबंध में भी उन्होंने कार्यवाही का निर्देश दिया।

Scroll to Top