लखनऊ (मानवीय सोच) माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के गुर्गे उमेश सिंह और उसके भाई राजन सिंह का गोमती नगर लखनऊ स्थित फ्लैट कुर्क किया जाएगा। इसके लिए मऊ पुलिस पहुंच गई है।
उमेश सिंह मऊ के चर्चित मन्ना सिंह हत्याकांड और मामले के गवाह की हत्या को लेकर मुख्तार अंसारी के साथ आरोपी था। उसके गोमतीनगर विस्तार में रिवर व्यू बेतवा अपार्टमेंट में स्थित फ्लैट को कुर्क किया जाएगा। वहीं, राजन सिंह के एमआई रसल स्थित फ्लैट को कुर्क किया जाएगा।
