ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मामा का बुलडोजर, गुना में पुलिसकर्मियों के हत्यारोपी का घर ढहाया

मध्य प्रदेश  (मानवीय सोच)  गुना में शिकारियों के साथ मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना के एक आरोपी के घर को आज जेसीबी की सहायता से जमींदोज कर दिया गया। यह घर आरोपी नौशाद का बताया गया है, जिसकी मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक इसी घर में नौशाद की लाश छुपाकर रखी गई थी। आज सुबह आरोन थाना अंतर्गत सहरोग के पास घर में से मृतक आरोपी नौशाद का शव बरामद हुआ था। इसके बाद प्रशासन के आदेश पर बुलडोजर चलाकर मकान ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

सभी आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस ने इस मामले में लगभग सभी आरोपियों की पहचान कर दी है लेकिन अभी नाम का खुलासा नहीं किया गया है। यह सभी आरोपी आरोन थाना अंतर्गत में आते हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें इन सभी आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है। इसके साथ ही इन आरोपियों की सर्चिंग के लिए पुलिस जंगलों में कूद गई है। गौरतलब है कि आज सुबह मध्य प्रदेश के गुना जिले में शिकारियों के हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इस दौरान पुलिस की गोली से एक आरोपी नौशाद की भी मौत हो गई। इसके बाद बदमाशों ने आरोपी नौशाद के शव को एक घर में छुपा दिया था। घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोन थाना इलाके के सहरोग के पास एक घर से मृतक आरोपी नौशाद के शव को बरामद किया।

सीएम ने आईजी पर लिया कड़ा एक्शन
वहीं मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने मामले के बाद कड़ा एक्शन लेते हुए काम में लापरवाही बरतने पर आईजी ग्वालियर अनिल शर्मा को हटा दिया गया है। उन्होंने कहाकि सभी शिकारियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें ऐसी सजा दी जाएगी जो इतिहास में याद रखा जाएगा। वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहाकि मुठभेड़ में शामिल शिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। मिश्रा ने कहा कि पुलिस की मुस्तैदी से शिकारियों को शिकार से रोका जा सका है।

Scroll to Top