लखनऊ : (मानवीय सोच) बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राजस्थान में दलित उत्पीड़न एवं हत्या के मामले को दुखद करार दिया है। शनिवार को इस संबंध में उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान सरकार के लिए यह शर्म की बात है।
करौली जिले में दलित बच्ची की घर से सोते हुए अपहरण व हत्या करके एसिड से जली उसकी लाश को कुएं में फेंकने की सुनियोजित जातिवादी घटना की जितनी भी निन्दा की जाए कम है।
उन्होंने कहा कि वैसे तो कांग्रेस हो या भाजपा जैसी अन्य पार्टियों की सरकारों से गरीबों, मजलूमों, दलितों, आदिवासियों और अति पिछड़ों आदि उपेक्षितों के उत्पीड़न तथा उनकी सुरक्षा व सम्मान की उम्मीद कतई नहीं की जा सकती है।
