ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का झांसी दौरा: हेलीपेड पर भीड़ देख नाराज हुए

झांसी  (मानवीय सोच)  झांसी दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुस्सा जिला अध्यक्ष को झेलना पड़ा। पुलिस लाइन में हेलीपेड के पास भारी भीड़ देखकर मुख्यमंत्री योगी भाजपा जिला अध्यक्ष से नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि लोग अनुशासित होकर नहीं खड़े हैं। पास में खड़े दो-चार नेताओं से मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे बढ़ गए। उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर लेने से भी इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को झांसी पहुंचे हैं। सीएम मंडल के विकास कार्य व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। रात्रि विश्राम झांसी में ही करेंगे।

मां पीतांबरा पीठ जाकर करेंगे पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री किले के भीतर लाइट एंड साउंड शो देखने भी जा सकते हैं। सीएम रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। रविवार को सुबह आठ बजे वह पुलिस लाइन के हेलीपैड से दतिया के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां मां पीतांबरा पीठ जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिर में सीएम तकरीबन 20 मिनट तक रुकेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री चिरगांव के गुलारा में सुबह 9.30 बजे पहुंचेंगे।

जल जीवन मिशन योजना का निरीक्षण करेंगे
ग्राम समूह पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद सीएम ललितपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। ललितपुर के कचनौंदा बांध के पास बनाए गए हेलीपैड पर सीएम सुबह 10.05 पहुंचेंगे। यहां जल जीवन मिशन योजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। 10.45 से 11.15 बजे के बीच जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। इसके बाद विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12.15 बजे वह मुरारी बाबू की कथा में शामिल होंगे। यहां आधा घंटा रुकने के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
Scroll to Top