ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में 800 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनीं : अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए पूछा कि

गोरखपुर  (मानवीय सोच) गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में 800 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्‍होंने अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए पूछा कि थानों और तहसीलों में समस्याओं का समाधान किस प्रकार हो रहा है? उन्‍होंने कहा कि यहां आने वाले फरियादियों की भीड़ यह बताती है कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं हो रहा। असंतुष्ट लोग बार-बार एक ही समस्या लेकर आ रहे हैं। सीएम ने निर्देश दिया कि पारदर्शिता के साथ पीडि़त के साथ न्याय करें।

सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवाश्रम और यात्री निवास में फरियादियों से मिले। तकरीबन 800 लोगों से मिल कर उनका लिखित आवेदन लिया। बाकी करीब 300 लोगों से सीएम कैंप कार्यालय के प्रभारी मोतीलाल सिंह ने मुलाकात कर समस्याएं सुनी। मंदिर में फरियादी सुबह 6.30 बजे ही काफी संख्या में पहुंच चुके थे।

राजस्व और थानों से जुड़े सर्वाधिक मामले
जनता दर्शन में आए सर्वाधिक मामले जमीन से संबंधित राजस्व और थानों से जुड़े थे। इनमें ऐसे कई मामले थे जो पहले भी जनता दर्शन में सीएम के सामने आए थे लेकिन फरियादी निस्तारण की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। कुछ मामलों में तो जमीनों की पैमाइश किए बिना ही, दोनों पक्षों पर थानों से निरोधात्मक कार्रवाई कर निस्तारण कर दिया गया था। इस पर सीएम ने सवाल खड़े किए। तमाम मामले जमीन विवाद में हिस्सा और घरेलू हिंसा के भी आए। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से लोगों ने उपचार के लिए भी सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई जिस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे प्रार्थना पत्रों का इस्टीमेट बनवा कर शासन को भेजें। उन्‍होंने कहा कि किसी व्यक्ति का उपचार पैसे के अभाव में नहीं रुकना चाहिए।

गो सेवा की, कालू और गुल्लू को दिया प्यार

सीएम योगी आदित्यनाथ शक्तिमंदिर में पूजन करने के बाद सुबह मठ से बाहर आए तो उन्‍होंने सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन किया। उसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। फिर मंदिर परिसर का भ्रमण करते गोशाला पहुंचे। वहां उन्होंने गायों के बीच तकरीबन 10 मिनट का वक्त गुजारा। उसके बाद वापस भ्रमण करते साधना भवन पहुंचे। यहां अपने श्वान गुल्लू और कालू को भी प्यार दुलार दिया।

महाराज जी! मेरा बेटा मेरी हत्या कर सरकारी नौकरी लेना चाहता है
जनता दर्शन में हरपुरबुदहट इलाके के रहने वाले सियाराम सिंह ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि वे बीएसएफ से हैं। लेकिन बेटा संदीप गलत आदतों का शिकार है। उसने अपनी मां के जेवर, लाइसेंसी बंदूक और कीमती सामान चोरी कर ली है। उनके बैंक खाते से भी रुपए निकाल लिए। अब वह उनकी हत्या कर सरकारी नौकरी पाना चाहता है। सीएम ने उनका लिखित आवेदन लेते हुए पुलिस अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई को कहा।

दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया

खजनी चौतरवां के रामबली केवट भी जनता दर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को दी लिखित शिकायत में कहा कि उन्हें नेवासे में खेत और जमीन मिली थी। इस जमीन पर गांव के कुछ दबंग लोगों ने कब्जा कर लिया है। उन्हें खेती नहीं करने दे रहे हैं। गांव जाने पर मारपीट करते हैं। धमकिया देते हैं। उधर गिरधरगंज की रहने वाली सुमन ने अपने पति राम आशीष वर्मा पर दहेज के लिए प्रताडित करने का आरोप लगाया।सीएम योगी ने फरियादियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Scroll to Top