यूपी (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 1, 2022
इस मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अखिलेश यादव को बधाई दी है। मायावती ने ट्वीट कर उनके दीर्घायु होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट किया कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके दीर्घायु जीवन की कामना। उनके परिवार के लोगों को भी इस अवसर की बधाई एवं शुभकामनायें।