ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोग्य केंद्र का किया उद्घाटन

वाराणसी : (मानवीय सोच) काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन के साथ ही चिकित्सकीय सुविधा भी मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की शाम धाम के मुख्य प्रवेश द्वार के बगल में बने आरोग्य केंद्र का उद्घाटन किया। केंद्र पर दर्शनार्थियों के अलावा आसपास के लोग भी इलाज करा सकेंगे। स्वास्थ्य महकमे ने डॉक्टरों की तैनाती भी कर दी है।

मुख्यमंत्री ने आरोग्य केंद्र की सुविधाओं की जानकारी ली। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि केंद्र पर डॉक्टरों की तैनाती की गई है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर प्रबंधन ने प्राथमिक उपचार केंद्र तैयार किया है। इसमें दो बेड की सुविधा है। प्राथमिक उपचार भी कराया जा सकेगा। मंदिर की एंबुलेंस हर समय उपलब्ध रहेगी। केंद्र पर कोई गंभीर मरीज पहुंचेगा तो उसे एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल भेजा जाएगा।  

मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ का विधि विधान से पूजन किया। उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित दर्शनार्थियों का अभिवादन स्वीकार किया। दर्शनार्थियों ने हर-हर महादेव का घोष किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष के प्रो. नागेंद्र पांडेय, ट्रस्टी वेंकटरमन, पंडित दीपक मालवीय, नीलकंठ तिवारी ने मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट किया। 

Scroll to Top