मुख्यमंत्री योगी ने नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर दी बधाई

लखनऊ  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने की बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमें आप पर गर्व है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा जी ने जेवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

भारत का मानवर्धन करती इस अविस्मरणीय उपलब्धि हेतु आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें आप पर गर्व है। जय हिंद!

नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर चर्चा में आए थे। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश का सिर फिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। नीरज ने इस प्रतियोगिता के फाइनल में 88.13 मीटर दूर भाला फेंका और सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *